Evangelion: Eva Dawn एक एक्शन गेम है, जो Gainax के लोकप्रिय एनिमे की मौलिक कहानी का अनुसरण करने का भरपूर प्रयास करता है। वैसे, इसमें एंजेल्स के ढेर सारे 'मिनियन्स' के खिलाफ ढेर सारी लड़ाइयाँ शामिल हैं, लेकिन इसमें मौलिक कहानी की कथा-रेखा निश्चित रूप से मौजूद है, और साथ ही मौलिक एनिमे के वीडियो भी हैं।
इस गेम की कथा-रेखा पर्व में शिन्जी नकारी के आगमन और EVA-01 एवं टोक्यो-3 पर हमला करनेवाले सैशिएल के बीच लड़ाई से प्रारंभ होती है। इस। गेम में धीरे-धीरे विभिन्न स्तर कुछ इस प्रकार विकसित होते हैं, मानों यह कोई युद्धक गेम हो, और आपको ढेर सारे दुश्मनों को पराजित करना होता है। ऐसा करने के लिए, आपको अलग-अलग प्रकार के आक्रमणों का इस्तेमाल करना होगा, जो इस बात पर निर्भर करेंगे कि आप उस क्षण किस प्रकार के EVA को नियंत्रित कर रहे हैं।
जैसे-जैसे आप विभिन्न स्तरों को पूरा करते जाते हैं और संसाधन एकत्रित करते जाते हैं, आप अपने EVA में भी सुधार करते जाते हैं और नये EVA को अनलॉक भी करते हैं। कुल मिलाकर, आपको इसमें अलग-अलग प्रकार के दर्जनों EVA मिलेंगे, जिनमें मौलिक सीरिज से संबंधित EVA भी शामिल होंगे और कई जो इस गेम के लिए खास तौर पर बनाये गये हैं।
Evangelion: Eva Dawn सचमुच Hideaki Anno की कृतियों के प्रशंसक के लिए एक आनंददायक गेम है। इसमें आप पिछले कुछ दशकों के दौरान एनिमे की दुनिया में नये प्रतिमान स्थापित करनेवालों में से सबसे महत्वपूर्ण रचनाकार से प्रेरित एक गुणवत्तायुक्त गेम का आनंद ले सकते हैं। संक्षेप में कहें तो यह एक उत्कृष्ट गेम है, जिसमें ग्राफिक्स बेहतरीन है और जिसकी नियंत्रण प्रणाली भी बिल्कुल सटीक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0, 4.0.1, 4.0.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
प्रारंभिक स्क्रीन से बाहर नहीं निकलता
लोडिंग स्क्रीन अटकी हुई है, इसे सही करें, विकासकर्ता!
मुझे यह पसंद है
खेल नहीं सकते बस सत्यापन के दौरान अटक जाते हैं
मुझे ईवा यूनिट 01 बहुत पसंद है
शीर्षक स्क्रीन पर अटका हुआ